उत्तराखंड

हरिद्वार डीएम ने बोंगला गांव में धान की फसल की कटाई और किसानों से की बातचीत

Uk Tak News

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धान की फसल की कटाई कर किसानों के साथ सीधे संवाद किया। जिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि यह क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट पूरे जनपद में लागू किया गया है, ताकि धान की पैदावार और उत्पादन का सटीक आंकलन किया जा सके। उन्होंने किसानों से विशेष रूप से अपील की कि फसल कटाई के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और सरकारी सहायता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का यह एक प्रयास है, और ऐसे कार्यक्रमों से फसल उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों का बेहतर मूल्यांकन संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *