उत्तराखंड

जिले में अवैध मजारों को हटाने की मांग

Uk Tak News

हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने जिला अधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर जिले में अवैध मजारों को हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। साध्वी प्राची ने साफ कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार लैंड जिहाद पर सख्त कदम उठा रहे हैं और अब समय आ गया है कि हरिद्वार में भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चले। उन्होंने कहा कि सुमन नगर क्षेत्र में टिहरी विस्थापितों की करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध मजार बनाई गई है। साथ ही, भेल और वन विभाग की जमीनों पर भी कई अवैध मजार खड़ी कर कब्जा किया गया है। साध्वी प्राची ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो साधु-संत सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बाइट – साध्वी प्राची हिंदूवादी नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *