भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना
भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना,कांग्रेस का करारा जवाब
एंकर – उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को अब तक का सबसे विफल कार्यकाल बताया है भाजपा ने आरोप लगाया कि करण माहरा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में सबसे ज़्यादा लोग पार्टी छोड़ कर जा रहे है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ लगी है विफल प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा है उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए वहीं भाजपा के इस बयान पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कार्यकाल अब तक के प्रदेश अध्यक्षों में बहुत अच्छा रहा है विपक्ष में रहने के बावजूद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने बद्रीनाथ और मैंगलोर जैसे विधानसभा उपचुनाव जीते है करण माहरा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है।

