Friday, July 24, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

बांग्लादेशी महिला सानिया ने पति के सारे इल्जाम किए खारिज, बोली- 10 करोड़ दे तो भी नहीं दूंगी तलाक

Uk Tak News

नोएडा। बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस इस मामले को लगातार सुलझाने का प्रयास कर रही है और दोनों के बीच मध्यस्थता कराई जा रही है। सानिया अख्तर का कहना है कि वह अपने पति को वापस लेकर जाएगी। जबकि, उसके पति का कहना है कि उसे बांग्लादेश में हनी ट्रैप करके फंसाया गया और इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया।

सानिया ने अपने पति के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसका पति उसे एक करोड़ नहीं, बल्कि 10 करोड़ रुपए भी देगा तो भी वह तलाक नहीं देगी। अपने पति के साथ ही रहेगी। बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी का मामला काफी पेंचीदा हो गया है। सानिया अख्तर अपने पति को छोडऩे और वापस जाने को भी तैयार नहीं है।

जबकि, पति सौरभ ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि जबरन मारपीट कर बांग्लादेश में उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया और उसे हनी ट्रैप में फंसाकर शादी के लिए मजबूर किया। इस मामले को लेकर सौरभकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि जबरदस्ती उसके साथ मारपीट कर निकाह के कागजों पर साइन कराए गया। अब तक 70 से 80 लाख रुपए महिला ने ले लिए हैं। हालांकि, सानिया ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरभकांत तिवारी के साथ ही रहने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *