उत्तराखंड

सभी जिलों में मदरसों की गहनता से जांच

Uk Tak News

उत्तराखंड पुलिस राज्य में संचालित अवैध मदरसों मे बाहरी राज्यों के बच्चों को पढ़ने की खबरो पर संज्ञान लेते हुए राज्य के सभी जिलों में मदरसों की गहनता से जांच करेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में डीजीपी दीपम सेठ को जांच के निर्देश दिये हैं। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राज्य में संचालित सभी मदरसों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। यह जांच प्रक्रिया बच्चों की सुरक्षा और राज्य में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी मदरसे कानूनी ढांचे के भीतर कार्य करें। वहीं उन्होने बताया कि सभी जनपदों को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

बाइट- नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखंड पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *