रामलीला मैदान में राहुल गांधी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ रैली
कल 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हाई कमान द्वारा सभी राज्यों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है। उत्तराखंड से करीबन 15 से 16000 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल का कहना है। राहुल गांधी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर जो रैली की जा रही है इस रैली के माध्यम से जनता को हो रही वोट चोरी के लिए जागरूक करना कांग्रेस का मकसद है इस रैली के जरिए जनता के बीच यह संदेश जाएगा की किस तरह बीजेपी वोट मैनेजमेंट का काम कर रही है। हाई कमान द्वारा अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए आवाहन किया गया था जिसके लिए उत्तराखंड से करीबन 15 से 16000 कार्यकर्ता दिल्ली की इस रैली में शामिल होने जा रहे हैं।
बाइट :- गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।

