उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की बैठक लेकर उद्योग विभाग की योजनाओं को भी परखा

Uk Tak News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की बैठक लेकर उद्योग विभाग की योजनाओं को भी परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग की दिशा में और अधिक तेजी से काम किया जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढावा देने के लिए निवेशकों की सुविधाओं और सहूलियतों का पूरा ख्याल रखा जाय। मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को राज्य में निवेश करने वाले शीर्ष पचास निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए निवेश मित्रों की तैनाती की जाये। मुख्यमंत्री ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, उद्यम रजिस्ट्रेशन से लेकर जमीन आवंटन तक की प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करने और सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक सरल बनाने के निर्देश भी दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में और अधिक वृद्धि की जाय। राज्य में यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। इस योजना से अभी तक लगभग पैंतीस हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *