उत्तराखंड

मासूम बच्ची की आड़ में जहरखुरानी, स्टेशन पर बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था शिकार

Uk Tak News

मासूम बच्ची की आड़ में जहरखुरानी, स्टेशन पर बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था शिकार

एंकर – हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यात्रियों को निशाना बना रहा एक शातिर जहरखुरान आखिरकार जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि आरोपी मासूम बच्ची को साथ रखकर भरोसा जीतना और फिर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बुजुर्ग महिलाओं को बेहोश करना उसका तरीका था। बेहोशी की हालत में वह आभूषण, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो जाता था। पिछले कई महीनों से अलग-अलग राज्यों में वारदात अंजाम देने वाला यह आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन हरिद्वार जीआरपी ने करीब 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी पहचान पुख्ता की और जैसे ही वह दोबारा शिकार की तलाश में स्टेशन पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने हरिद्वार स्टेशन पर ही कई घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनमें लक्सर और उत्तर प्रदेश से आई बुजुर्ग महिलाएं भी उसका निशाना बनीं। आरोपी के पास से नशीली गोलियां, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद हुआ है। जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है, जिससे जहरखुरानी के और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बाइट – अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक जीआरपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *