उत्तराखंड

माणा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

Uk Tak News

माणा में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान

एंकर -उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री qपुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के देश के अंतिम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025 में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सेना और पर्यटन विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल रोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि पलायन रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Vo1- महोत्सव का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल डी.के. मिश्रा द्वारा शनिवार को किया गया था। आज के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और डी.के. मिश्रा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर लगाए गए स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के स्टॉलों का निरीक्षण किया और विजेता सांस्कृतिक टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

बाइट – लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता

बाइट – पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *