उत्तराखंड

मत्स्य पालकों को बीमा योजना के तहत करीब 45 लाख रुपये के चेक वितरित

Uk Tak News

उत्तराखंड सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य सरकार पिछले चार वर्षों से लगातार प्रयास कर रही है कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सके। इसी क्रम में अब उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के माध्यम से अपनी फिशरीज योजना को लागू किया है।

मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के विज़न को और मजबूती देती है। इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, सब्सिडी में लीकेज रुकेगा और लाभार्थियों को सीधे डिजिटल माध्यम से भुगतान मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन और अत्यधिक वर्षा से प्रभावित मत्स्य पालकों को बीमा योजना के तहत करीब 45 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी आय बढ़ाने में योगदान देना है।

बाइट: सौरभ बहुगुणा, पशुपालन मंत्री उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *