उत्तराखंड

भीषण आपदा पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरा दुख जताया

Uk Tak News

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और बाढ़ से हुई भीषण आपदा पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यधिक चिंताजनक और दुखद है। सूत्रों के अनुसार लगभग 75 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें सेना के 6 से 8 जवान भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खीरगंगा के मुहाने पर सेना का छोटा कैंप भी बह गया है। चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। रावत ने कहा कि धराली एक आधुनिक गांव के रूप में विकसित हो रहा था, जहां अच्छी खेती, बागवानी, होमस्टे और बाजार थे। उन्होंने आशंका जताई कि नुकसान की संख्या 75 से कहीं ज्यादा हो सकती है। नुकसान का सही आकलन प्रशासन ही कर सकेगा।

बाइट – हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *