भालू का हमला एक की मौत घायल को हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा
चमोली जनपद के सीमांत ज्योर्तिमठ प्रखंड क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, ज्योर्तिमठ के विभिन्न दूरस्थ गांवों में इन दिनों जंगली भालुओं के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों पर हमले की खबरें वन विभाग को काफी भाग दौड़ करा रही हैं, ऐसा ही ताजा मामला
आज दिनाँक 16अक्टूबर 2025 है जब वन विभाग को ज्योर्तिमठ के दूरस्थ गांव डुमक की प्रधान श्रीमती यमुना देवी द्वारा अवगत कराया गया है कि आज सुबह 7.00 बजे लगभग 02 व्यक्तियों को भालू द्वारा घायल किया गया जिसमें 01 महिला श्रीमती लीला देवी पत्नी श्री सुन्दर सिंह की हालत अत्यंत गंभीर हैं, जिन्हे प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के निर्देशानुसार स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के सहयोग से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।भालू के हमलों को देखते हुए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर ने भी इलाकों में गश्त बढ़ा दी है,

