देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लेखक गांव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल प्रेक्षाग्रह का भी लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देने वाले अटल वाजपेयी ही थे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिष्ठ भावना को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने कहा स्व. अटल बिहारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा श्रद्धेय अटल का देवभूमि उत्तराखंड से अत्यंत आत्मीय और गहरा लगाव रहा है। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने ही उत्तराखंड राज्य की स्थापना कर हमारे वर्षों पुराने सपनों को साकार करने का ऐतिहासिक कार्य किया। इसके साथ सीएम धामी ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार, जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के ध्येय के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड

