उत्तराखंड

देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध पर लगाम

Uk Tak News

देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध पर लगाम

देहरादून में हाल के दिनों में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। चाहे वायरल वीडियो का मामला हो, मारपीट की घटना हो या नशा तस्करी,पुलिस हर छोटी सूचना पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। बिंदाल पुल और मद्रासी कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाकों में अब शिकायतें अब कम हो गई हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, एएनटीएफ, एसओजी और थाना पुलिस के संयुक्त टीमवर्क और “ऑपरेशन कालनेमी” जैसे अभियानों के चलते कईं लोगों का सत्यापन हुआ, कई एफआईआर दर्ज हुईं और कई बांग्लादेशियों को जेल भेजने व डिपोर्ट करने की कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही पुलिस कॉलेजों में छात्रों के ब्लड सैंपल लेकर व उनसे नशामुक्ति के शपथ पत्र भरवाकर नशा नियंत्रण की दिशा में सख्त कदम उठा रही है। साथ ही, किसी भी वायरल वीडियो में मारपीट या उपद्रव का मामला सामने आते ही एफआईआर की कार्रवाई तुरंत की जाती है। बाहरी लोगों की आवाजाही वाले मिक्स्ड पॉपुलेटेड क्षेत्रों में भी व्यापक सत्यापन अभियान जारी है, जहां ICJS, नेटग्रिड और अन्य टूल्स का उपयोग कर संदिग्धों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और सामने आते ही तत्काल विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – प्रमोद कुमार, एसपी सिटी,देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *