उत्तराखंड

त्यौहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई

Uk Tak News

ऋषिकेश में त्यौहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर एक सप्लायर को पकड़ा, जो हरिद्वार, ऋषिकेश और डोईवाला में दूध, घी और मक्खन की सप्लाई करता था। हैरानी की बात ये रही कि आरोपी उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन के बोर्ड लगी गाड़ी में मिलावटी माल सप्लाई कर रहा था। छापेमारी में करीब 5 क्विंटल क्रीम, 40 किलो घी और 50 किलो मिल्क पाउडर जब्त किया गया है। विभाग की टीम ने मौके पर सभी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर फूड सेफ्टी आर.एस. रावत ने बताया कि पूरे नेटवर्क की निगरानी की जा रही है और जल्द ही अन्य सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

बाइट – आर.एस. रावत, डिप्टी कमिश्नर, फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *