उत्तराखंड

डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Uk Tak News

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह के साथ ही तमाम वरिष्ठ नेताओं ने स्व. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान करन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार, अद्वितीय अर्थशास्त्री, और अपने नेतृत्व से देश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाले डॉ मनमोहन सिंह जी का जाना न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के लिए भी एक गहरी क्षति है, जिसे भर पाना असंभव-सा प्रतीत होता है। वहीं विधायक प्रीतम सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बाइट- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
बाइट- प्रीतम सिंह, विधायक, चकराता
बाइट- भुवन कापड़ी, उप नेता प्रतिपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *