कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
खबर देहरादून से है जहाँ जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण नियत समय में पूर्ण होना चाहिए। मॉनिटिरिंग के लिए एसडीएम सदर और एक्सियन लोनिवि को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो रेलवे अधिकारियों के साथ गार्डर ब्रिज प्लेसमेंट और अन्य कार्यों की क्लोज मॉनिटिरिंग करेंगे।
डीएम ने कहा कि अधूरा प्रोजेक्ट शहरवासियों को असुविधा और जाम का कारण बन रहा है। भंडारीबाग आरओबी सहारनपुर रोड पर वाहनों का दबाव कम करेगा और प्रिंस चौक–हरिद्वार रोड के बीच आवागमन सुगम बनाएगा।

