उत्तराखंड

कानून व्यवस्था के मसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय कूच

Uk Tak News

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कानून व्यवस्था के मसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय कूच किया कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि जिस तरह से एक निजी कंपनी का सर्वे आया है उसमें देहरादून महिलाओं के रहने के लिए असुरक्षित है ऐसे में सरकार को बेहतर कानून व्यवस्था के लिए काम करना चाहिए। बतादें कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोबर को लेकर प्रदर्शन किया उनका कहना है कि वह भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण करना चाहते थे लेकिन भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात करना चाहिए मगर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

बाइट – ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *