Good News : बेरोजगार युवाओं  के लिए अच्छी खबर, ऐसे मिलेगा रोजगार 

Uk Tak News
Good News : बेरोजगार युवाओ के लिए  28  सितम्बर को राजधानी  देहरादून में रोज़गार  मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए बेरोज़गार युवा ऑनलाइन आवदेन भी कर सकते है ,28  सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया जायेगा , मेले में अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियां प्रतिभाग करेंगी ,  सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा साथ ही  कोरोना महामारी के चलते मेले में प्रतिभागियो की संख्या को सिमित रखा गया है rojgar.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर युवा फॉर्म प्राप्त कर सकते है
Good News

Good News :

इतने लोगो ने गवाई अपनी नौकरी :
साल  2020 में कोरोना महामारी के कारण नौकरी गवाने वाले प्रवासी युवा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा रहे है ताकि उनको प्रदेश में ही रोजगार मिल सके लगभग 250 प्रवासी युवा अब तक पंजीकरण करा चुके है पाँच सालो में 513 रोज़गार मेले आयोजित किये गए जिसमे 20047 बेरोज़गार युवाओ को प्रदेश नौकरी मिली
Good News
Good News :
कब कब लगे रोजगार मेले , कितना मिला रोजगार :
 
  वर्ष              मेले          पंजीकरण         नियुक्ति 
2020 -21       46           807722           1398
2019 -20       84           778077           2709
2018 -19      105          829139           5678
2017 -18      172          891141            7489
2016-17       106          926308          2773

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *